Tuesday, October 20th, 2026

बजट सत्र को लेकर पीएम मोदी आज करेंगे सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली 
पीएम मोदी बैठक में सरकार का विधायी अजेंडा पेश करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के बजट सत्र के लिए शनिवारको सर्वलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बार ये सर्वदलीय बैठक बजट सत्र शुरू होने के बाद आयोजित की जा रही है। आमतौर पर इस तरह बैठकें संसद के सत्र से पहले होती हैं। शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ संसद का बजट सत्र शुरू हुआ। इस बैठक में विपक्ष कृषि कानूनों और किसान आंदोलन का मुद्दा उठा सकता है। दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर पिछले दो महीने से किसान केंद्र सरकार के लाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
 
हालांकि शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कृषि कानूनों का मुद्दा उठाया था। लेकिन इस पर सरकार ने कहा कि कृषि कानून और किसान आंदोलन का मुद्दा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उठाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए कसभा में दो, तीन और चार फरवरी को 10 घंटे का समय अलॉट किया गया है।

बता दें कि बजट सत्र के पहले दिन अभिभाषण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए कृषि कानूनों का समर्थन किया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए उसे सही बताया। इसके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 26 जनवरी को दिल्ली और लालकिले हिंसा की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन सांसदों से संसद का भरपूर उपयोग करने को कहा। पीएम मोदी ने सांसदों से लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं का पालन करते हुए चर्चा के माध्यम से जनआकांक्षाओं की पूर्ति में योगदान देने का आह्वान किया।

 

#सर्वदलीय बैठक

Source : Agency

पाठको की राय